PPF खाते के बारे में पूरी जानकारी (Complete Information of PPF Account in Hindi)

 PPF खाते के बारे में पूरी जानकारी (Complete Information of  PPF Account in Hindi)





पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड (PPF या पीपीएफ) कई निवेशकों के लिए कई वर्षों से एक पसंदीदा निवेश रहा है।

  1. पीपीएफ में निवेश करने पर टैक्स बेनिफिट मिलता है|
  2. आकर्षक कर-मुक्त ब्याज (tax-free interest income) मिलता है|
  3. मेच्योरिटी के समय भी कोई टैक्स नहीं देना पड़ता|
  4. भारत सरकार की गारंटी होती है|



PPF की ब्याज दर क्या है? What is the interest rate in PPF account?

PPF (पीपीएफ) खाते की ब्याज दर हर तीन महीने पर भारत सरकार द्वारा सूचित की जाती है। PPF interest rate is announced every quarter.

अभी की ब्याज दर (April 1, 2022) 7.50% p.a. है|


हर वर्ष कितना निवेश कर सकते हैं PPF में?

एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम योगदानः 500 रुपये (Minimum contribution per financial year: Rs. 500)

एक वित्तीय वर्ष अधिकतम योगदान: 1.5 लाख रुपये (Maximum contribution per financial year: Rs. 1.5 lacs)

आप एक वर्ष में अधिकतम 12 बार जमा कर सकते हैं। आप एक बार में 5 रुपये या उससे अधिक राशि जमा करनी होगी|

आपको हर बार एक सामान राशि जमा करने की ज़रुरत नहीं है|

परन्तु एक साल में 1.5 लाख रुपये से ज्यादा जमा नहीं कर सकते|


How to fill the SBI PPF Form


PPF complete information PPF खाते के बारे में पूरी जानकारी 1

आप SBI की वेबसाइट से इन सभी प्रकार के SBI PPF फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं|




क्या एक परिवार के रूप में आप 1.5 लाख से ज्यादा रुपये आप PPF account में डाल सकते हैं?


वैसे तो आप एक साल में PPF में 1.5 लाख रुए से ज्यादा निवेश नहीं कर सकते|

परन्तु अगर आप चाहें तो परिवार के तौर पर ज्यादा निवेश कर सकते हैं|

अगर आप विवाहित हैं, तो अपने account में 1.5 लाख और अपने पति/पत्नी के खाते में 1.5 लाख रुपये डाल सकते हैं| कुल मिला कर हुए 3 लाख|

अगर आपके बच्चे हैं, तो आप उनमें से एक के PPF खाते में अभिभावक (guardian) हो सकते हैं, जबकि आपका पत्नी  दूसरे बच्चे के PPF (पीपीएफ) खाते में अभिभावक हो सकती  है। आपके PPF (पीपीएफ) खाते और पहले बच्चे के PPF (पीपीएफ) खाते के तहत कुल योगदान 1.5 लाख रुपये प्रति वर्ष तक हो सकता है।

इसी तरह, आपके पति / पत्नी के PPF (पीपीएफ) खाते और दूसरे बच्चे के PPF (पीपीएफ) खाते में कुल योगदान 1.5 लाख तक हो सकता है। यदि आपकी पत्नी  काम कर रही  है और PPF (पीपीएफ) अपने खुद के पैसे से योगदान देती  है, तो वह धारा 80 सी के तहत 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स बेनिफिट ले सकती हैं।

इस प्रकार, आप PPF (पीपीएफ) खाते में प्रति वर्ष 3 लाख रुपये का योगदान दे सकते हैं।

अगर आपके बच्चों की आयु 18 वर्ष से ज्यादा है, तो उसमें कोई अभिभावक नहीं होगा| इस केस में आप अपने, अपने पति या पत्नी और अपने दोनों बच्चों के खाते में 1.5 लाख रुपये डाल सकते हैं| कुल मिला कर हुआ निवेश 6 लाख रुपये|


ध्यान रखें टैक्स बेनिफिट आपको 1.5 लाख रुपये प्रति वर्ष से ज्यादा नहीं मिलेगा|


PPF में निवेश करने पर टैक्स बेनेफिट्स (PPF Tax Benefit in Hindi)


PPF Exempt-Exempt-Exempt (EEE) निवेश है|

आप प्रति वर्ष 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स बेनिफिट ले सकते हैं| यह आयकर अधिनियम (Income Tax Act) की धारा 80C के तहत है|

ध्यान रखें टैक्स बेनिफिट केवल आपके PPF account में निवेश के लिए ही नहीं हैं|

साथ ही जब आप PPF खाते से पैसे निकालते हैं (मेच्योरिटी या या उसके अलावा), तब भी आपको कोई टैक्स नहीं देना होता|


क्या मैं अपने PPF (पीपीएफ) खाते से लोन ले सकता हूँ? Loan against PPF account


हाँ, आप PPF खाता खोलने के तीसरे साल से छठे साल तक लोन ले सकते हैं|

इसका मतलब जब आपने खाता खोला, उस साल के अंत के एक साल बाद से लेकर 5 साल बाद तक आप अपने PPF खाते से लोन ले सकते हैं|

छठे साल के बाद से आप लोन नहीं ले पायेंगे| ऐसा इसीलिए क्योंकि उसके बाद आप अपने PPF खाते से पैसे निकाल सकते हैं (partial withdrawal permitted from 7th year).



PPF (पीपीएफ) खाते को 15 साल से पहले बंद करने की अनुमति है| Premature Closure of PPF account


अब प्रावधान किया गया है की आप 15 साल पूरे होने से पूर्व भी अपना PPF account बंद कर सकते हैं| परन्तु इसकी कुछ शर्ते हैं|

PPF खाता आप 5 साल बाद कुछ मामलों में बंद कर सकते हैं| PPF (पीपीएफ) खाता परिवार के सदस्यों के इलाज के लिए या फिर खाताधारक की उच्च शिक्षा के लिए बंद किया जा सकता है।

ध्यान रखें की PPF खाता जल्दी बंद करने के लिए आपको कुछ जुर्माना भी देना होगा|

PPF (पीपीएफ) में निवेश किए गए सभी वर्षों के लिए 15 साल से पहले बंद होने पर ब्याज दर का 1% जुर्माना आता है। आपको हर साल एक प्रतिशत कम रिटर्न मिलेगा| PPF (पीपीएफ) खाते को समय से पहले बंद करने के बारे में और आप यहाँ पढ़ सकते हैं|


मेरा PPF (पीपीएफ) खाता कब परिपक्व होता है? When does PPF account mature?


जिस वित्तीय वर्ष में आपने PPF खाता खोला है, उस वर्ष के अंत से 15 साल बाद PPF अकाउंट मेच्योर (परिपक्व) होता है| उदाहरण के लिए, यदि आपने 20 जून, 2022 को खाता खोल दिया है, तो आपका PPF (पीपीएफ) खाता 31 मार्च, 2038 को परिपक्व होगा।

परिपक्वता पर, आपके पास तीन विकल्प हो सकते हैं:
1. अपना खाता बंद करें और संपूर्ण जमा राशि वापस ले लें|
2. किसी भी आगे के योगदान के बिना 5 वर्षों की अवधि के लिए PPF (पीपीएफ) खाता बढ़ाएं| (Extension without Contribution)
3. आगे के योगदान के साथ 5 वर्षों की अवधि के लिए PPF (पीपीएफ) खाता बढ़ाएं (Extension with Contribution)

                        Thank You



Post a Comment

0 Comments